Tuesday, 27 August 2019

श्रीलाल शुक्ल के मन में 'राग दरबारी’



साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल के मन में 'राग दरबारी’ को लेकर मलाल भी था
प्रख्यात उपन्यासकार एवं व्यंग्यकार श्रीलाल शुक्ल नहीं रहे। उपन्यास ‘राग दरबारी’ के माध्यम से ग्रामीण जीवन में आने वाली मूल्यहीनता को जिस प्रामाणिकता और साहस के साथ श्री शुक्ल जी ने उकेरा, वह अद्वितीय है। पिछले दिनों स्व. श्रीलाल शुक्ल जी को लखनऊ के एक अस्पताल में 45वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया था। श्रीलाल शुक्ल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर ज्ञानपीठ अकादमी से जुड़े प्रख्यात साहित्यकार और व्यंग्यकार सुशील सिद्धार्थ से राष्ट्रीय साप्ताहिक ‘हमवतन’ के स्थानीय संपादक अशोक मिश्र ने बातचीत की।
पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश...।
आप इन दिनों ज्ञानपीठ से जुड़े हुए हैं, इसलिए सबसे पहले स्व. श्रीलाल शुक्ल जी को दिए गए ज्ञानपीठ पुरस्कार से ही बात शुरू करते हैं। श्रीलाल जी को तब ज्ञानपीठ दिया गया, जब वे मरणासन्न हालत में थे। एक मरणासन्न युगदृष्टा साहित्यकार ऐसी हालत में न तो उस सम्मान से उत्साहित होकर कोई नवसृजन कर सकता है, न ही उस सम्मान का आनंद उठा सकता है। आपको यह सब कुछ गलत नहीं लगता है?
- आपका कहना बहुत हद तक सही है, लेकिन ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान करने की एक अपनी प्रक्रिया है। ज्ञानपीठ प्रदान करने वाली समिति किसी एक ही भाषा के साहित्यकारों पर विचार नहीं करती है। सभी भाषा के मूर्धण्य साहित्यकारों को ध्यान में रखना पड़ता है। एक बार जब किसी भाषा के साहित्यकार को ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया जाता है, तो उस भाषा के साहित्यकारों पर तीन साल तक विचार नहीं होता। वरिष्ठ साहित्यकार और व्यंग्यकार श्रीलाल शुक्ल और वरिष्ठ कहानीकार अमरकांत जी को एक साथ ज्ञानपीठ पुरस्कार इस बार इसीलिए दिया गया कि पता नहीं, अगली बार जब हिंदी भाषा के साहित्यकारों पर विचार हो और उस समय तक इन दोनों वरिष्ठ साहित्यकारों में से पता नहीं, कौन रहे और कौन न रहे। देखिए, आज श्रीलाल शुक्ल जी हम सबका साथ भी छोड़ गए।
क्या आपको नहीं लगता कि श्रीलाल शुक्ल जी या अमरकांत जी को ज्ञानपीठ देने में काफी देर हो गई?
- हिंदी भाषा में इतने अच्छे-अच्छे और कालजयी रचनाकार हैं कि उनके चयन में काफी देर हो जाती है। हां, यदि वरिष्ठ साहित्यकारों, अब श्रीलाल शुक्ल जी को ही उदाहरण लें, को अगर उन्हें कुछ साल पहले ज्ञानपीठ मिला होता, तो वे इसका सुख उठा सकते थे। आज से लगभग छह साल पहले जब श्रीलाल शुक्ल जी अस्सी साल के हुए थे, तभी से वे बीमार रहने लगे थे। कभी स्मृति लोप के शिकार हो जाते थे, तो कभी कोई दूसरी बीमारी हो जाती थी। यदि तभी उन्हें यह पुरस्कार मिल जाता, तो शायद अच्छा होता।
कहा जाता है कि श्रीलाल जी को तो पुरस्कार देने पड़े हैं। विभिन्न पुरस्कार देने वाली समितियां या संस्थाएं उन्हें सम्मानित करके अपना सम्मान बढ़ा गई हैं। आप इससे कितना सहमत हैं?
- ऐसी बात नहीं है। उनकी पहचान सिर्फ ‘राग दरबारी’ से ही नहीं है। अपनी पहली कृति ‘अंगद का पांव’ भी काफी चर्चित रही है। उनकी रचनाओं में भाषा और सरोकारों का जो लालित्य है, वह बेजोड़ है। तुलसी दास ने जीवनभर राम कथा कही, लेकिन ‘रामचरित मानस’ लिखकर उन्होंने जो हासिल किया, उसका कोई मुकाबला नहीं है। कोई पुरस्कार भी नहीं। जिस तरह तुलसी दास के ‘रामचरित मानस’, मुंशी प्रेमचंद के ‘गोदान’ का कोई साम्य नहीं है, उसी तरह श्रीलाल शुक्ल जी के ‘राग दरबारी’ का कोई साम्य नहीं है। यह व्यंग्य प्रधान उपन्यास लिखकर श्री शुक्ल जी ने जिन ऊंचाइयों को छू लिया था, वह अद्वितीय है। ‘राग दरबारी’ एक विलक्षण कृति है। उसमें ग्रामीण भारत का जो विवेचन हुआ है, वह अद्भुत है। अपने जीवनकाल में श्रीलाल शुक्ल जी ने बातचीत के दौरान कई बार इस बात पर खेद व्यक्त किया कि ‘राग दरबारी’ ने उनकी दूसरी कृतियों को दबा दिया। ‘मकान’, ‘विश्रामपुर का संत’ और ‘राग विराग’ जैसी रचनाओं की उतनी चर्चा नहीं हुई, जितनी कि ‘राग दरबारी’ की हुई।
‘राग दरबारी’ का शिवपालगंज तो आज पूरे भारत में दिखाई देता है। देश के लगभग सभी गांवों की वही दशा है, जो लगभग 45-46 साल पहले लिखे गए व्यंग्य उपन्यास ‘राग दरबारी’ में श्रीलाल शुक्ल जी ने ‘शिवपालगंज’ नामक गांव को दर्शाया था।
- दरअसल, श्रीलाल शुक्ल जी भविष्य दृष्टा थे। ‘राग दरबारी’ का शिवपालगंज ही नहीं, बल्कि वे सभी संस्थाएं, जिनका चित्रण श्री शुक्ल जी ने किया था, आज भी उसी रूप में दिखाई देती हैं। चाहे वह स्कूल-कालेजों की राजनीति और भ्रष्टाचार हो, मठों-मंदिरों को लेकर चल रही उठापटक हो या फिर राजनीतिक संस्थाओं का विकृत रूप, सभी पक्षों पर शुक्ल जी ने सम्यक दृष्टि डाली और उसका जैसे एक्सरे करके सबके सामने पेश कर दिया।
व्यंग्य लेखन क्षेत्र में कभी हरिशंकर परसाईं, शरद जोशी और श्रीलाल शुक्ल की त्रयी काफी मशहूर थी। दुर्भाग्य से त्रयी के तीनों मजबूत स्तंभ ढह चुके हैं। क्या आपको नहीं लगता है कि व्यंग्य क्षेत्र का सिंहासन आज खाली हो चुका है। उस सिंहासन का कोई वारिस दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रहा है।
- देखिए, श्रीलाल शुक्ल जी के जाने के बाद एक रिक्तता तो जरूर आई है, लेकिन सिंहासन खाली होने जैसी बात नहीं है। पहले की तरह योजनाबद्ध और तैयारी करके व्यंग्य लिखने वाले साहित्यकार भी नहीं रहे। अखबारों में छिटपुट व्यंग्य लिखा जा रहा है, लेकिन इनमें लिखने वालों से कहा जाता है कि दो सौ-ढाई सौ शब्दों में लिखकर दीजिए। ऐसे में कोई क्या बढ़िया व्यंग्य लिखेगा! व्यंग्य पर भी एक व्यंग्य यह है कि आज का व्यंग्यकार ‘अटल जी के घुटने पर’, बाबा रामदेव और अन्ना हजारे के अनशन पर लिख रहा है। ऐसे व्यंग्यकारों से आप क्या अपेक्षा रखते हैं। हरिशंकर परसार्इं जैसी विदग्ध दृष्टि, समाज और व्यंग्य की समझ, शरद जोशी जैसी चुटीली और पैनी भाषा आज के व्यंग्यकारों में दिखाई देती है क्या? व्यंग्य लिखने के लिए सबसे पहले साहस की जरूरत होती है। जब तक साहित्यकार में सच लिखने का साहस नहीं होगा, वह उच्च कोटि का साहित्यकार नहीं हो सकता। जहां तक व्यंग्य विधा की बात है, आज भी कुछ लोग अच्छा लिख रहे हैं। ज्ञान चतुर्वेदी, गोपाल चतुर्वेदी अच्छा लिख रहे हैं। दूधनाथ सिंह, रवींद्र कालिया की कहानियों में व्यंग्य भरपूर है। ये साहित्यकार इसे एक अलग विधा के रूप में न अपनाकर कहानियों में ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। हां, कुछ लोग इसे एक विधा मानकर लिख रहे हैं।
'एक बार बातचीत के दौरान राजनीतिक दलों के संदर्भ में श्रीलाल शुक्ल जी ने कहा था कि मैं सड़क के बीच कुछ कदम हटकर बार्इं ओर खड़ा हूं। इसको आप किस रूप में लेते हैं?
- हां, यह बात उन्होंने अखिलेश से हुई बातचीत में कही थी। यह बातचीत तद्भव में छपी भी थी। बात यह है कि वे कभी किसी लेखक संघ या संगठन से जुड़े तो नहीं रहे, लेकिन जनवादी विचारधारा से उनका जुड़ाव जरूर था। आज के समय में जो भी लिख रहा है, वह वाम ओरिएंटेड होगा ही। उसका वाम विचारधारा से जुड़ाव नैसर्गिक है। लेकिन यह भी सही है कि किसी पार्टी का कार्ड होल्डर हो जाने से कोई लेखक नहीं हो जाता है। यदि ऐसा होता, तो आज हर गली-कूचे में लेखक ही लेखक दिखाई देते
श्रीलाल शुक्ल जी का सर्वोत्कृष्ट व्यंग्य उपन्यास ‘राग दरबारी’ है, तो दूसरी तरफ ‘आदमी का जहर’ जैसा जासूसी उपन्यास भी। इसके पीछे क्या कारण रहे होंगे?
- एक बार उनसे इस मुद्दे पर बातचीत हुई थी। श्री शुक्ल जी का कहना था कि ‘आदमी का जहर’ या ‘सीमाएं टूटती हैं’ जैसा उपन्यास मनहूसियत से मुक्ति पाने के लिए लिखे गए थे। वे कहते थे कि हिंदी साहित्यकारों की छवि ऐसी बना दी गई है कि वह जैसे कुछ और लिख ही नहीं सकता। ‘आदमी का जहर’ आप पढ़ें, तो उसमें भी किस्सागोई है। ‘राग दरबारी’ को सामने रखकर उनकी अन्य रचनाओं का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता है।
अगर आप श्रीलाल जी के संपूर्ण साहित्य का गंभीर विवेचन करें, तो उसमें व्यक्ति, समाज और तंत्र किसी न किसी रूप में जरूर मौजूद है। इसके पीछे आप क्या कारण मानते हैं।
- संपूर्ण तंत्र को जिस तरह श्री लाल शुक्ल जी ने समझा, उनकी इस समझ की तारीफ करनी होगी। पहले आईपीएस और बाद में आईएएस अधिकारी होने के नाते भी तंत्र को उन्होंने बखूबी समझा। आज तंत्र या राजनीतिक भ्रष्टाचार पर लिखने वाले कितने लोग हैं और उनकी रचनाओं में कितनी गहराई है, यह सबके सामने है। लेकिन श्रीलाल शुक्ल जी यह समझते थे कि किसी गरीब व्यक्ति की अप्लीकेशन कहां-कहां अटकती है, कहां-कहां बिना कुछ लिए-दिए काम नहीं होगा? वे कुछ भी लिखने से पहले पूरी तैयारी करते थे, उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करते थे, तब कहीं जाकर वे लिखना शुरू करते थे। संयोग से उनका जीवन भी इस पूरे तंत्र के एक अंग के रूप में बीता। इसका उन्होंने अपने लेखन में भरपूर उपयोग किया।

प्रस्तुतकर्त्ता-
पंकज ‘वेला
एम।फिल। गाँधी एवं शांति अध्ययन विभाग,
महात्मा गाँधी अन्तरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय,
वर्धा ,महाराष्ट्र-442001
संपर्क सूत्र- kumarpankaj20jan1988@gmailcom
9990841992/9119568237


UNDERSTANDING THE WTO(GATT): THE ORGANIZATION





       161  members since 26 April 2015 , with dates of WTO membership (and pre-WTO GATT membership dates where applicable).


Members and Observers


Albania  8 September 2000
Angola  23 November 1996 (GATT: 8 April 1994)
Antigua and Barbuda  1 January 1995 (GATT: 30 March 1987)
Argentina  1 January 1995 (GATT: 11 October 1967)
Armenia  5 February 2003
Australia  1 January 1995 (GATT: 1 January 1948)
Austria  1 January 1995 (GATT: 19 October 1951)
Bahrain, Kingdom of  1 January 1995 (GATT: 13 December 1993)
Bangladesh  1 January 1995 (GATT: 16 December 1972)
Barbados  1 January 1995 (GATT: 15 February 1967)
Belgium  1 January 1995 (GATT: 1 January 1948)
Belize  1 January 1995 (GATT: 7 October 1983)
Benin  22 February 1996 (GATT: 12 September 1963)
Bolivia, Plurinational State of  12 September 1995 (GATT: 8 September 1990)
Botswana  31 May 1995  (GATT: 28 August 1987)
Brazil  1 January 1995 (GATT: 30 July 1948)
Brunei Darussalam  1 January 1995 (GATT: 9 December 1993)
Bulgaria  1 December 1996
Burkina Faso  3 June 1995 (GATT: 3 May 1963)
Burundi  23 July 1995 (GATT: 13 March 1965)
Cabo Verde 23 July 2008
Cambodia 13 October 2004
Cameroon  13 December 1995 (GATT: 3 May 1963)
Canada  1 January 1995 (GATT: 1 January 1948)
Central African Republic  31 May 1995 (GATT: 3 May 1963)
Chad  19 October 1996 (GATT: 12 July 1963)
Chile  1 January 1995 (GATT: 16 March 1949)
China  11 December 2001
Colombia  30 April 1995 (GATT: 3 October 1981)
Congo  27 March 1997 (GATT: 3 May 1963)
Costa Rica  1 January 1995 (GATT: 24 November 1990)
Côte d'Ivoire  1 January 1995 (GATT: 31 December 1963)
Croatia    30 November 2000
Cuba  20 April 1995 (GATT: 1 January 1948)
Cyprus  30 July 1995 (GATT: 15 July 1963)
Czech Republic  1 January 1995 (GATT: 15 April 1993)
Democratic Republic of the Congo  1 January 1997
Denmark  1 January 1995 (GATT: 28 May 1950)
Djibouti  31 May 1995 (GATT: 16 December 1994)
Dominica  1 January 1995 (GATT: 20 April 1993)
Dominican Republic  9 March 1995 (GATT: 19 May 1950)
Ecuador  21 January 1996
Egypt  30 June 1995 (GATT: 9 May 1970)
El Salvador  7 May 1995 (GATT: 22 May 1991)
Estonia  13 November 1999
European Union (formerly European Communities)  1 January 1995
Fiji  14 January 1996 (GATT: 16 November 1993)
Finland  1 January 1995 (GATT: 25 May 1950)
France  1 January 1995 (GATT: 1 January 1948)
Gabon  1 January 1995 (GATT: 3 May 1963)
The Gambia    23 October 1996 (GATT: 22 February 1965)
Georgia  14 June 2000
Germany  1 January 1995 (GATT: 1 October 1951)
Ghana  1 January 1995 (GATT: 17 October 1957)
Greece  1 January 1995 (GATT: 1 March 1950)
Grenada  22 February 1996 (GATT: 9 February 1994)
Guatemala  21 July 1995 (GATT: 10 October 1991)
Guinea  25 October 1995 (GATT: 8 December 1994)
Guinea-Bissau  31 May 1995 (GATT: 17 March 1994)
Guyana  1 January 1995 (GATT: 5 July 1966)
Haiti  30 January 1996 (GATT: 1 January 1950)
Honduras  1 January 1995 (GATT: 10 April 1994)
Hong Kong, China  1 January 1995 (GATT: 23 April 1986)
Hungary  1 January 1995 (GATT: 9 September 1973)
Iceland  1 January 1995 (GATT: 21 April 1968)
India  1 January 1995 (GATT: 8 July 1948)
Indonesia  1 January 1995 (GATT: 24 February 1950)
Ireland  1 January 1995 (GATT: 22 December 1967)
Israel  21 April 1995 (GATT: 5 July 1962)
Italy  1 January 1995 (GATT: 30 May 1950)
Jamaica  9 March 1995 (GATT: 31 December 1963)
Japan  1 January 1995 (GATT: 10 September 1955)
Jordan  11 April 2000
Kenya  1 January 1995 (GATT: 5 February 1964)
Korea, Republic of  1 January 1995 (GATT: 14 April 1967)
Kuwait, the State of  1 January 1995 (GATT: 3 May 1963)
Kyrgyz Republic  20 December 1998
Lao People’s Democratic Republic  2 February 2013
Latvia  10 February 1999
Lesotho  31 May 1995 (GATT: 8 January 1988)
Liechtenstein  1 September 1995 (GATT: 29 March 1994)
Lithuania  31 May 2001
Luxembourg  1 January 1995 (GATT: 1 January 1948)
Macao, China  1 January 1995 (GATT: 11 January 1991)
Madagascar  17 November 1995 (GATT: 30 September 1963)
Malawi  31 May 1995 (GATT: 28 August 1964)
Malaysia  1 January 1995 (GATT: 24 October 1957)
Maldives  31 May 1995 (GATT: 19 April 1983)
Mali  31 May 1995 (GATT: 11 January 1993)
Malta  1 January 1995 (GATT: 17 November 1964)
Mauritania  31 May 1995 (GATT: 30 September 1963)
Mauritius  1 January 1995 (GATT: 2 September 1970)
Mexico  1 January 1995 (GATT: 24 August 1986)
Moldova, Republic of  26 July 2001
Mongolia  29 January 1997
Montenegro  29 April 2012
Morocco  1 January 1995 (GATT: 17 June 1987)
Mozambique  26 August 1995 (GATT: 27 July 1992)
Myanmar  1 January 1995 (GATT: 29 July 1948)
Namibia  1 January 1995 (GATT: 15 September 1992)
Nepal  23 April 2004
Netherlands  1 January 1995 (GATT: 1 January 1948)
New Zealand  1 January 1995 (GATT: 30 July 1948)
Nicaragua  3 September 1995 (GATT: 28 May 1950)
Niger  13 December 1996 (GATT:  31 December 1963)
Nigeria  1 January 1995 (GATT: 18 November 1960)
Norway  1 January 1995 (GATT: 10 July 1948)
Oman  9 November 2000
Pakistan  1 January 1995 (GATT: 30 July 1948)
Panama  6 September 1997
Papua New Guinea  9 June 1996 (GATT: 16 December 1994)
Paraguay  1 January 1995 (GATT: 6 January 1994)
Peru  1 January 1995 (GATT: 7 October 1951)
Philippines  1 January 1995 (GATT: 27 December 1979)
Poland  1 July 1995 (GATT: 18 October 1967)
Portugal  1 January 1995 (GATT: 6 May 1962)
Qatar  13 January 1996 (GATT: 7 April 1994)
Romania  1 January 1995 (GATT: 14 November 1971)
Russian Federation  22 August 2012
Rwanda  22 May 1996 (GATT: 1 January 1966)
Saint Kitts and Nevis  21 February 1996 (GATT: 24 March 1994)
Saint Lucia  1 January 1995 (GATT: 13 April 1993)
Saint Vincent & the Grenadines  1 January 1995 (GATT: 18 May 1993)
Samoa  10 May 2012
Saudi Arabia, Kingdom of  11 December 2005
Senegal  1 January 1995 (GATT: 27 September 1963)
Seychelles  26 April 2015
Sierra Leone  23 July 1995 (GATT: 19 May 1961)
Singapore  1 January 1995 (GATT: 20 August 1973)
Slovak Republic  1 January 1995 (GATT: 15 April 1993)
Slovenia  30 July 1995 (GATT: 30 October 1994)
Solomon Islands  26 July 1996 (GATT: 28 December 1994)
South Africa  1 January 1995 (GATT: 13 June 1948)
Spain  1 January 1995 (GATT: 29 August 1963)
Sri Lanka  1 January 1995 (GATT: 29 July 1948)
Suriname  1 January 1995 (GATT: 22 March 1978)
Swaziland  1 January 1995 (GATT: 8 February 1993)
Sweden  1 January 1995 (GATT: 30 April 1950)
Switzerland  1 July 1995 (GATT: 1 August 1966)
Chinese Taipei 1 January 2002
Tajikistan 2 March 2013
Tanzania  1 January 1995 (GATT: 9 December 1961)
Thailand  1 January 1995 (GATT: 20 November 1982)
The former Yugoslav Republic of Macedonia (FYROM)  4 April 2003
Togo  31 May 1995 (GATT: 20 March 1964)
Tonga  27 July 2007
Trinidad and Tobago  1 March 1995 (GATT: 23 October 1962)
Tunisia  29 March 1995 (GATT: 29 August 1990)
Turkey  26 March 1995 (GATT: 17 October 1951)
Uganda  1 January 1995 (GATT: 23 October 1962)
Ukraine 16 May 2008
United Arab Emirates  10 April 1996 (GATT: 8 March 1994)
United Kingdom  1 January 1995 (GATT: 1 January 1948)
United States of America  1 January 1995 (GATT: 1 January 1948)
Uruguay  1 January 1995 (GATT: 6 December 1953)
Vanuatu  24 August 2012
Venezuela, Bolivarian Republic of  1 January 1995 (GATT: 31 August 1990)
Viet Nam  11 January 2007
Yemen  26 June 2014
Zambia  1 January 1995 (GATT: 10 February 1982)
Zimbabwe  5 March 1995 (GATT: 11 July 1948)


WTO (GATT) Documents
               
AMS-Aggregate Measurement of Support (in Agreement on Agriculture)
BISD-Basic Instruments and Selected Documents (published by GATT)
CCC-Customs Co-operation Council
DSB-Dispute Settlement Body
FAO-Food and Agriculture Organization of the United Nations
GATS-            General Agreement on Trade in Services
GATT-            General Agreement on Tariffs and Trade
HS-Harmonized Commodity Description and Coding System
IMF-International Monetary Fund
ISO-International Organization for Standardization
IEC-International Electrotechnical Commission
MFA-Arrangement Regarding International Trade in Textiles
PGE-Permanent Group of Experts (in Agreement on Subsidies and Countervailing Measures)
SCM-Subsidies and Countervailing Measures
SSG-Special Safeguard (in Agreement on Agriculture)
ST-Special Treatment (in Annex 5, Agreement on Agriculture)
TMB-Textiles Monitoring Body
TPRB- Trade Policy Review Body
TPRM-Trade Policy Review Mechanism
TRIM’s-Trade-Related Investment Measures
TRIPS-Trade-Related Aspects of Intellectual Property Rights
TSB-Textiles Surveillance Body
World Bank-International Bank for Reconstruction and Development
WTO-World Trade Organization
WTO Agreement-Agreement Establishing the World Trade Organization



FROM-
PANKAJ ’WELA’
M.PHIL. GANDHI & PEACE STUDIES.
GFANDHI & PEACE STUDIES DEPARTMENT
MAHATMA GANDHI ANTARRASHTRIYA HINDI VISHWA VIDYALAYA,
WARDHA
CONTECT-9990841992/9119568237
MAIL ID-kumarpankaj20jan1988@gmail.com


Questions Paper@ IGNOU BPSC-133 : तुलनात्मक सरकार और राजनीति

Download Link__Questions Paper@ IGNOU BPSC-133